अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- अम्बेडकरनगर। राष्ट्र रक्षा मंच और मिशन योगी अगेन की ओर से यूजीसी एक्ट और एससी एसटी एक्ट को वापस लेने की मुहिम शुरू की गई है। स्वामी ओमप्रकाश की अगुवाई में अभियान शुरू किया गया है। दोनों एक्ट को हिंदुओं को आपस में बांटने वाले बताते हुए यूजीसी एक्ट और एससी एसटी एक्ट को हटाने, देश में एक देश एक कानून लागू करने की मांग की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में स्वामी ओमप्रकाश की अगुवाई में मिशन योगी अगेन के कार्यकर्ताओं ने टांडा तहसील में हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञापन भेजा। मुहिम को हिंदू विरोधी गतिविधियों को रोकने वाला आध्यात्मिक आंदोलन का नाम दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...