जौनपुर, सितम्बर 20 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी और आरक्षण तथा एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर शनिवार को जमालापुर में सवर्ण समाज की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत के बाद संतोष दुबे, मनीष सिंह क्रांति और प्रवीण के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए मड़ियाहूं तहसील परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण विधायकों और सांसदों के विरुद्ध भी नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज का आक्रोश मार्च प्रदर्शनकारियों ने अपनी ...