धनबाद, अगस्त 31 -- यूजीसी के प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर एक सितंबर को प्रस्तावित सवर्ण आक्रोश मार्च की तैयारी तेज हो गई है। कार्यक्रम को लेकर राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सवर्ण समाज के लोगों से जनसंपर्क किया गया। चिरकुंडा, निरसा और मैथन में भूपेंद्र सिंह, सुदेश सिंह तथा आशीष सिंह के आवास पर बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में मार्च में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती दें। मंच की ओर से कहा गया कि सवर्ण समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़कर आंदोलन को गति देने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौ...