धनबाद, सितम्बर 1 -- यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण समाज मंगलवार को धनबाद में हुंकार भरेगा। राजपूत विचार मंच के नेतृत्व में मंगलवार को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। मार्च के बाद डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सोमवार को राजपूत विचार मंच के संरक्षक उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की गई और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। उदय ने सवर्ण समाज के लोगों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की।उन्होंने यह भी पढ़ें- यूजीसी के विरोध में पैदल मार्च निकाला कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों का विरोध किया जा रहा है। उनका आरोप ...