उरई, मार्च 9 -- उरई। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में यूजीसी एक्ट लागू करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। सोमवार को आजाद समाज पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और नारेबाजी कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप मांग की गई कि यूजीसी एक्ट 2006 को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, जिससे ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनका अधिकार मिल सके। साथ ही देशभर के डिग्री कॉलेजों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को भरा जाए। पदाधिकारियों ने कहा आ...