हापुड़, मार्च 5 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अपनी जिला कमेटी के जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद पार्टी में जिलाध्यक्ष का ही विरोध शुरू हो गया, गुरूवार को दो कांग्रेस शहर उपाध्यक्षों ने विक्की शर्मा और भरतलाल शर्मा के पक्ष में अपना शहर अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया। बता दें कि नए यूजीसी एक्ट लागू होने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों ही पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर दोनों पदाधिकारियों को पदमुक्त कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निष्कासित होने वाले दोनों पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.