सोनभद्र, जनवरी 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण आर्मी ने मंगलवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर यूजीसी एक्ट को वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे और संरक्षक शिवपूजन त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में यूजीसी एक्ट समाज के एक बड़े वर्ग के हितों के लिए बाधक बन चुका है। सवर्ण आर्मी इस काले कानून की समीक्षा नहीं, बल्कि इसे पूर्णत: समाप्त करने की मांग करती है। संगठन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य और सामाजिक न्याय के लिए इस अधिनियम को खत्म कर एक नई और पारदर्शी व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद विशेष बैठक में संगठन के विस्तार की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के हित...