फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- यूजीसी एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के बैनर तले सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। वहीं थाली बजाकर अपने विरोध को नया रूप दिया। सरकार द्वारा मांगों को गंभीरता से नहीं लेने पर देश भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा इस्तीफा देने के बाद में यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज खुलकर विरोध में उतर रहा है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को रसूलपुर शहीद चौक पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और यूजीसी एक्ट का पुतला दहन किया। इस दौरान अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए यहां पर विरोध प्रदर्शन करने वालों ने जमकर थाली भी बजाई। वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी एक्ट को जनव...