संभल, फरवरी 25 -- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 2026 को देशभर में प्रभावी और कठोरता से लागू कराने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि यूजीसी बिल 2026 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए तथा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले जातिगत भेदभाव को समाप्त किया जाए। संगठन ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में भेदभाव खत्म कर भाईचारे को बढ़ावा दिया जाए, ताकि सभी को समान शिक्षा और सम्मान मिल सके। इसके अलावा मांग की गई कि यूजीसी के वर्ष 2026 के नियमों को तत्काल और सख्ती से लागू किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज में इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल (ईओसी) और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.