देहरादून, अगस्त 9 -- नई टिहरी। उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजीवीएन) उत्तराखंड के परियोजना निदेशक रहे सुरेशचंद्र बलूनी के आकस्मिक निधन से उनके पैतृक नगर देवप्रयाग में शोक की लहर दौड़ गई। 61 वर्षीय बलूनी कोठी गांव के निवासी थे। गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र में बतौर महाप्रबंधक यांत्रिकी अनेक परियोजनाएं का निर्माण उनकी देख रेख में हुआ था। किशाऊ कॉर्पोरेशन में भी वह निदेशक रहे थे। ऊर्जावान व ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचाने रखने वाले स्व बलूनी के पिता नारायण प्रसाद बलूनी उत्तराखंड के उप शिक्षा निदेशक रहे थे। स्व सुरेशचंद्र बलूनी ने निर्धन मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति भी शुरू की थी। श्री बदरीश पंडा पंचायत, बदरीश युवा पुरोहित संगठन, नक्षत्र वेधशाला संस्थान सहित समाजसेवियों व साहित्यकारों द्वारा उनके निधन को समाज व देश की अपूरणीय क्षति बताते श्रद...