औरैया, अप्रैल 20 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए लगाए गए सुपरवाइजर और प्रगणकों को बिना यूजर मैन्युअल बुक के ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुदिति ग्लोबल अकादमी में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि बिना आवश्यक गाइडलाइन के ट्रेनिंग देना ऐसा है मानो बिना हथियार के सेना को युद्ध में उतारना। प्रशिक्षण में शामिल कई सुपरवाइजर और प्रगणकों ने बताया कि उन्हें अभी तक यूजर मैन्युअल बुक उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि यही बुक जनगणना कार्य की प्रक्रिया, नियमों और तकनीकी बिंदुओं को समझने के लिए सबसे जरूरी मानी जाती है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि मैन्युअल अभी छपकर तैयार नहीं हुई है और दो से तीन दिन में उपलब्ध करा दी जाएगी।कर्मियों का कहना...