नई दिल्ली, फरवरी 19 -- रांची नगर निगम ने यूजर चार्ज ना देने वाले घरों पर ऐक्शन लेने की तैयारी कर ली है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में बुधवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में बैठक हुई। प्रशासक ने विभिन्न इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तय की। प्रशासक कहा कि सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज के बकाएदारों को अंतिम चेतावनी जारी कर वसूली सुनिश्चित करें। भुगतान नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पानी की आपूर्ति और कूड़े का उठाव समेत निगम की यूटिलिटी सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए। प्रशासक ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, तीन शिफ्ट में नियमित उठाव, रात्रि में व्यावसायिक ...