नई दिल्ली, जून 12 -- रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 3 साल हो चुके हैं। इस दौरान अमेरिका ने रूस पर सख्ती दिखाई, लेकिन अब-जब जंग अपने सबसे हिंसक दौर में है, डोनाल्ड ट्रंप के राज में अमेरिकी विदेश विभाग ने अचानक रूस को बधाई संदेश भेज दिया। ये वही अमेरिका है, जिसने जो बाइडेन कार्यकाल के दौरान 2024 में रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगाई थी। अब अमेरिकी सरकार के नए रुख ने सभी को चौंका दिया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने न सिर्फ रूस के लोगों को शुभकामनाएं दीं, बल्कि कहा कि अमेरिका अब भी "स्थायी शांति" के लिए रूस से रचनात्मक संवाद को तैयार है।मामला क्या है दरअसल, अमेरिका ने रूस और रूसी जनता को उसके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी है। अमेरिका का यह कदम तीन साल से चल रहे युद्ध के बीच पहली बार सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को बय...