नई दिल्ली।, अक्टूबर 2 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर की शुरुआत में भारत आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देश रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पुतिन की यात्रा 5 दिसंबर के आसपास प्रस्तावित है, हालांकि तारीख और अवधि (एक या दो दिन) को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह पुतिन की भारत यात्रा यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार होगी। उन्होंने आखिरी बार 2021 में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। इस बार की बैठक खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि अमेरिका लगातार भारत पर रूस से ऊर्जा और रक्षा ख़रीद कम करने का दबाव बना रहा है।कूटनीतिक हलचल तेज सूत्रों ने बताया कि पुतिन की यात्रा से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.