बरेली, सितम्बर 22 -- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर करीब दो महीने पहले भारतीय क्रू मेंबर वाले व्यापारी जहाज पर हुए हमले के दौरान लापता भरतौल के दीपक कुमार गुप्ता का अब तक सुराग नहीं लगा है। उनके परिजन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है, मंगलवार को इस सुनवाई होगी। भरतौल गांव के पूर्व प्रधान रीतराम ने बताया कि सेना के रिटायर्ड नायब सूबेदार उद्धव कुमार गुप्ता का बेटा दीपक गुप्ता एमवी एजीएन रैग्नर जहाज पर क्रू मेंबर के तौर पर कार्यरत था। 26 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर इस जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ तो दीपक समेत दो क्रू मेंबरों ने समुद्र में छलांग लगा दी। जब यह जानकारी उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। तब से ही दीपक के परिवार वाले उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन ने विदेश मंत्रालय...