यूक्रेन में रूसी हमले में देवरिया के युवक की मौत
देवरिया, जुलाई 20 -- गौरीबाजार (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रविवार की रात रूस की तरफ से एक शिप पर हुए हमले में देवरिया के रहने वाले अभिषेक निषाद की जान चली गई। वह शिप पर नाविक के रूप में तैनात थे। सोमवार की शाम उनकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। पिछले महीने ही अभिषेक शिप पर नौकरी करने गए थे। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव के रहने वाले अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद पिछले महीने 10 जून को मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से गोल्डेन लिओ नामक शिप पर नाविक के रूप में सवार हुए थे। यह भी पढ़ें- रूस की नौकरी ने दिया जीवन भर का दर्द मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उनका जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सिरिया जा रहा था। उसी दौरान अचानक रूसी सेना की तरफ से मिसाइल से शिप पर हमला कर दिया गया। जिसमें जहाज पर सवार अभिषेक सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.