मॉस्को, अक्टूबर 2 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों खासकर NATO देशों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर बाल्टिक क्षेत्र में स्थित रूसी इलाके 'कलिनिनग्राद' पर सीधे हमला होता है, तो मॉस्को परमाणु बम समेत अपने सभी किस्म के हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। पुतिन ने एक घंटे के अंदर दूसरी बार ऐसी चेतावनी दी है। इससे दुनिया भर में हड़कंप मच गया है कि क्या रूस यूक्रेन जंग में परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल, पुतिन का यह बयान तब आया है, जब मॉस्को ने NATO को एक राजनयिक चेतावनी भेजी है। रूस का कहना है कि NATO की तरफ से कलिनिनग्राद को अलग-थलग करने या उसकी घेराबंदी करने की धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, NATO ने इस बात को खारिज कर दिया है कि वह रूसी इलाके के लिए खतरा है। NATO ने मॉस्को की परमाणु हथियारों से जुड़ी बयानबाजी की भी आ...