मॉस्को, अगस्त 25 -- यूक्रेन और रूस के बीच जंग के बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिससे सभी चौंक उठे हैं। असल में एक अमेरिकी सैन्य विमान अचानक मॉस्को में उतरा है। इससे सभी के कान खड़े हो गए हैं। मंगलवार को सी-17ए ग्लोबमास्टर III विमान ने रिगा से उड़ान भरी और मॉस्को के नुकोवो एयरपोर्ट पर पहुंच गया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक सबसे बड़ा सवाल, इस विमान की उड़ान के इरादे को लेकर था। उड़ान संख्या आरसीएस4555 वाला यह विमान, मॉस्को के समयानुसार रिगा से सुबह 8.50 पर उड़ा और करीब 10 बजकर 4 मिनट पर मॉस्को में उतरा।क्या बोले क्रेमलिन प्रवक्ता विमान सी-17, 23 अगस्त को कैंप स्प्रिंग्स मैरीलैंड से रीगा पहुंचा था। बता दें कि यह जगह जॉइंट बेस एंड्रयूज का ठिकाना है। यहीं पर वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान, जिसमें कि प्रेसीडेंशियल फ्लीट...