नई दिल्ली, फरवरी 21 -- russia ukraine war update: रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले कई वर्षों से बदस्तूर जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे के ऊपर हर तरीके से हमला करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में कीव की तरफ से आरोप लगाया गया है कि रूस ने यूक्रेन के बड़े नेताओं की हत्या के लिए साजिश रची है। इस मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक एक नेता की हत्या के बदले एक लाख डॉलर देने का वादा किया गया था। आपको बता दें, यूक्रेन पहले भी ऐसे आरोप लगा चुका है कि रूस की तरफ से जेलेंस्की और वरिष्ठ खुफिया नेताओं की हत्या करने की साजिश रची गई थी। यूक्रेन की तरफ से जनरल रुसलान क्रावचेंको ने पूरे मामले को विस्तार से समझाते हुए कहा, "यूक्रेन और मोल्दोवो की एजेंसियों ने संयुक्त जांच टीम के ऐक्शन से एक गिरोह का पर...