नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच, भारत की कूटनीतिक सक्रियता एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की, वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत की। दोनों अहम बातचीत एक ही दिन होने से सवाल उठने लगे हैं कि क्या युद्ध को रोकने की दिशा में कोई नई पहल होने वाली है? क्या भारत इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है? पीएम मोदी ने जेलेंस्की से बातचीत में साफ किया कि भारत संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के हर प्रयास में योगदान देने के लिए तैयार है। वहीं, जयशंकर और लावरोव की बातचीत में यूक्रेन संघर्ष और उससे जुड़े कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई। यह भी पढ...