देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। यूको बैंक अपना 84 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रहा है।यूको बैंक अंचल कार्यालय देहरादून में इस अवसर पर विविधि सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग समारोह से हुई। साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। कुष्ठ रोगियो के साथ खुशियां साझा की गई। इस दौरान ग्राहकों के साथ मीटिंग भी की गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...