यूके से जेवरात भेजने का झांसा देकर महिला से 3.57 लाख की ठगी
प्रयागराज, मई 28 -- रसूलाबाद की रहने वाली एक महिला को यूके (यूनाइटेड किंगडम) से ज्वेलरी और डॉलर भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लाख 57 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़िता ने शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलाबाद निवासी रेखा गांगुली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च में उनके मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को यूके का रहने वाला और अनाथ बताया। उसने रेखा को बहन मानने की बात कही। कुछ दिनों बाद उसने यूके से जेवरात, गोल्ड और डॉलर भेजने की बात कहकर उसका पता ले लिया। रेखा के अनुसार, बाद में उन्हें वाट्सएप कॉल कर बताया गया कि पार्सल एयरपोर्ट पर पहुंच गया है और उसे छुड़ाने के लिए जीएसटी और अन्य शुल्क जमा करने होंगे। साथ ही सीबीआई और कस्टम विभाग के पार्सल पकड़ने और पैसे न भेजने पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.