यूके में भारतीय निर्यात को शुल्क-मुक्त प्रवेश
नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 15 जुलाई 2026 से लागू हो जाएगा। दोनों देशों ने इस्पात क्षेत्र से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान करने के बाद इसकी घोषणा की। सरकार का मानना है कि इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक बढ़कर 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। समझौते के साथ ही सामाजिक सुरक्षा समझौता (डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन-डीसीसी) भी लागू होगा। इसके तहत ब्रिटेन में काम करने वाली भारतीय कंपनियों को वहां भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक सामाजिक सुरक्षा अंशदान नहीं देना होगा। पहले यह छूट तीन वर्ष के लिए प्रस्तावित थी.
व्यापार और निवेश में नई गति जी-7 कार्यक्रम में गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति देगा तथा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.