रांची, मई 18 -- रांची। यूके पब्लिक स्कूल में इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. अनु, सचिव रुपेश कुमार और शिक्षक संदीप कुमार अग्रवाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...