रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के किसानों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जिले में उत्पादित आमों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। उपायुक्त ऋतुराज ने समाहरणालय परिसर से लगभग दो टन आम की खेप को हरी झंडी दिखाकर यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लिए रवाना किया। यह खेप जिले के पतरातू, दुलमी और मांडू प्रखंड के किसानों के उत्पादित आमों की है। आमों को पहले कोलकाता भेजा जाएगा, जहां गुणवत्ता परीक्षण, प्रसंस्करण और निर्यात संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें यूके के बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। रामगढ़ के आमों का विदेशी बाजारों तक पहुंचन...