हापुड़, मई 17 -- हापुड़ बाईपास दोयमी-धनौरा स्थित यूके क्रिकेट अकादमी के मैदान पर ब्रह्मोस इलेवन और यूके क्रिकेट अकादमी के बीच एक 20-20 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें यूके क्रिकेट अकादमी ने शानदार 39 रनों से जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके क्रिकेट अकादमी ने नितिन भास्कर के धुंआधार 101 रन, कौशल राणा के 90 रन एवं फैजान के नाबाद 26 रन की मदद से निर्धारित ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मोस इलेवन की टीम 9 विकेट खोकर 211 रन ही बना सकी। गुरविंदर सिद्धू ने 63 रन एवं विनीत सिरोही ने 34 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रिशु केन, निशांत त्यागी, सरस तंवर ने 2-2 विकेट, देवांश, तुषार एवं नितिन ने 1-1 विकेट झटके। यूके क्रिकेट अकादमी के निदेशक अनुभव नरवाल ने बताया कि मैच में मात्र 40 गेंदों में...