नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-यूके के बीच हुआ ऐतिहासिक 'व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता' (सीईटीए) और सामाजिक सुरक्षा समझौता बुधवार से लागू हो गया। इसके साथ ही, यूके से भारत आने वाले 15 हजार से अधिक उत्पादों पर समझौते के तहत आयात शुल्क शून्य हुआ है या फिर भारी कटौती हुई है। भारत ने यूके के करीब 90% उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी कमी की है, जिससे प्रीमियम कारें, चॉकलेट, स्कॉच व्हिस्की और कॉस्मेटिक्स जैसे ब्रिटिश सामान भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सस्ते हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- भारत-यूके रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी : मोदीसमझौते का प्रभाव वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि समझौता लागू होने का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। धीरे-धीरे यूके के उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ती दरों पर मिलेंगे। वहीं, यूके की तरफ से होने वा...