यूके के लिए चौसा आम की पहली खेप रवाना, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया फ्लैग ऑफ
लखनऊ, जुलाई 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एपीडा के प्रयासों एवं भारत-यूनाइटेड किंगडम व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता के प्रभावी होने के बाद शुक्रवार को यूपी से यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लिए ताजे चौसा आमों की पहली निर्यात खेप का फ्लैग ऑफ किया गया। सप्रू मार्ग स्थित उद्यान निदेशालय से उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 1,200 किलोग्राम ताजे चौसा आमों की खेप यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना किया।
सरकार की प्राथमिकता इस अवसर पर उद्यान राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट कृषि एवं बागवानी उपज को विश्व के बाजारों तक पहुंचा कर किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के गठन के बाद से प्रत्येक वर्ष प्रदेश के आम सहित अन्य औद्यानिक उत्पादों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.