हरदोई, मार्च 24 -- सांडी। सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ कटान के दौरान बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तीन खंभे धराशायी हो गए। इनमें से एक खंभे की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। मंगलवार सुबह सैतियापुर निवासी मूलचंद्र के खेत में ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों का कटान हो रहा था। तभी एक पेड़ बिजली तारों पर गिर गया, जिससे तीन खंभे और तार सड़क पर आ गिरे। उसी समय थाना मंझिला क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी पिंटू अपने पिता के साथ बाइक से जजवासी स्थित बेटी की ससुराल जा रहे थे। अचानक गिरे खंभे की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बाग मालिक और ठेकेदार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...