हल्द्वानी, मई 2 -- ब्रिजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के एक सवाल के जवाब में प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कांग्रेस के साथ आता है, तो आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर होना तय है। उन्होंने यूकेडी को राज्य आंदोलन की संघर्षशील पार्टी बताते हुए वर्तमान संगठन और नेतृत्व को कमजोर करार दिया और कांग्रेस के साथ आने का न्योता दिया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर सरकार की नीयत संदिग्ध: मोहितराज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता शुक्रवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर भी तीखा प्रहार किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हालात चिंताजनक...