चम्पावत, मार्च 17 -- लोहाघाट में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने लधियाघाटी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों ने जनसंपर्क किया। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता भी ग्रहण की। मंगलवार को कार्यक्रम संयोजक शिवराज सिंह बोहरा और लधियाघाटी क्षेत्र महिला अध्यक्ष इंद्रा कुल्याल के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मछियाड़ के मां शीला देवी मंदिर में जनसभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य का गठन होने के बाद भी क्षेत्र को पीछे करने में अब तक की सरकारों का दोष है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है, क्षेत्र में अब डिग्री कॉलेज की मांग अधूरी रह गई है, युवाओं में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जिस कारण लगातार क्षेत्र से युवा मैदानी क्षेत्र की ओर पलायन कर रहे हैं। किसान खेती पर निर्भर तो हैं, लेकिन सरकार की ओर अतिवृष्टि और सूखे पर उचित मुआवजा...