रुद्रपुर, मार्च 6 -- खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा। ज्ञापन में आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर 20 हजार रुपये पेंशन देने, राज्य आंदोलनकारी की जगह राज्य निर्माण सेनानी शब्द आंदोलनकारियों के लिए परिभाषित किया जाने, वंचित चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र दिया जाने, राज्य अतिथिगृहों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सुविधा दिए जाने, राज्य निर्माण सेनानियों को विद्युत कर, हाउस टैक्स, टोल टैक्स में छूट देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव शंकर भाटिया, आदेश भटनागर, राम सिंह धामी, जगदीश भट्ट, बीना देवी, मदनमोहन जोशी,त्रिभुवन जोशी, दुर्गा सिंह सामंत, हरीश चंद्र सुयाल, मो. बदर, पूनम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...