देहरादून, मई 8 -- ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। शुक्रवार को यूकेडी ने बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कुछ नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के विकास को क्षेत्रीय दलों का होना जरूरी है। इसके लिए जनता के बीच जाकर विश्वास बढ़ाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...