हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वार्ड 45 कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी में लंबे समय से टूटी पड़ी नालियों को ठीक करने की मांग को लेकर लेकर गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर आयुक्त ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बदहाल नालियों के कारण क्षेत्रवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्मिकों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद रवि वाल्मीकि, एनडी तिवारी, मोहन कांडपाल, भुवन सिंह बिष्ट, रविंद्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.