रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नए कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को रुद्रपुर में केंद्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुशील उनियाल की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत भुवन चंद्र को जिला उपाध्यक्ष और ईश्वर सिंह दानू को रुद्रपुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में केंद्रीय सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य एमसी पांडे, उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जीवन सिंह नेगी, दीपक ढोढ़ियाल, राजेंद्र जोशी, ...