पिथौरागढ़, जून 1 -- पिथौरागढ़। चिमस्यानौला के यूकेडी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी का जन्मदिन मनाया। सोमवार को कार्यालय में उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ विषय को लेकर एक बैठक हुई और वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चन्द्र शेखर कापड़ी, जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर पुनेड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत मेहता,जिला कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, महानगर अध्यक्ष राम सिंह , महानगर कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, युवा अध्यक्ष आदित्य मेहरा, युवा कार्यकारी अध्यक्ष पारस जोशी,युवा उपाध्यक्ष कमलेश महरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूकेडी ने वरिष्ठ नेता ऐरी का जन्मदिन मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...