चम्पावत, जून 10 -- जगदीश राय, लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बाराकोट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने कार्यकर्ताओं के समक्ष क्षेत्रीय समस्याएं रखी। कार्यकर्ताओं ने समस्या समाधान के लिए लोगों का साथ देने का आश्वासन दिया। यूकेडी के जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने चौमेल, चामी, चमरोली, मउ, गंगाली और सील बरुड़ी का भ्रमण किया। जहां उन्होंने घर-घर पर्चा कार्यक्रम चलाया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी मूलभूत समस्याएं जस की तस हैं। कहा कि राज्य गठन के बाद कांग्रेस और भाजपा के शासन में प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, मंहगाई चरम पर आ गई है। यह भी पढ़ें- यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बाराकोट का भ्रमण किया इससे अलग राज्य ...