रुद्रपुर, मार्च 23 -- खटीमा, संवाददाता। अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में स्थापित गौरांग इंटरनेशनल प्री स्कूल में यूकेजी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक मधुसूदन दास गोस्वामी, सह प्रबंध निदेशक प्राजेश गोस्वामी, उपाध्यक्ष जया चुफाल गोस्वामी, प्रबंधक विनोद बोहरा और प्रधानाचार्य अजय बोहरा ने किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में यूकेजी की शिक्षिकाओं सीता राजपूत एवं निशा चंद ने इसे आकर्षक रूप प्रदान किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े और विभिन्न परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अभिभावकों के लिए भी विभिन्न खेलों का आयोजन क...