मेरठ, मार्च 17 -- हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में यूकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झंडियों एवं आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु राजवंशी ने बच्चों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किंडर सेक्शन कोऑर्डिनेटर आशा मेहरा एवं गरिमा पापनेजा ने बच्चों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...