बागेश्वर, अगस्त 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि दमनकारी नीतियों से आंदोलनकारियों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। यूथ कांग्रेस ऐसी नीतियों का कड़ा विरोध करेगी। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास एकत्र हुए। यहां से एसबीआई तिराहे तक आक्रोश रैली निकाली और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर श...