हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार के अनुसार अब 30 मार्च की सभी परीक्षाएं 31 मार्च मंगलवार को पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...