यूओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
रुडकी, अगस्त 18 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। तिथि बढ़ने से उन छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। रुड़की क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रुड़की क्षेत्र के 23 अध्ययन केंद्र संचालित हैं, जहां अब तक सैकड़ों छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू में प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.