बागेश्वर, अगस्त 8 -- बागेश्वर/कपकोट। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी की परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए गठित सचल दल व प्रचार-प्रसार टीम ने बागेश्वर और कपकोट के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने पहले बद्रीदत्त पांडे परिसर, बागेश्वर और बाद में स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट स्थित परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं, अभिलेखों और परीक्षा संचालन प्रक्रिया की जांच की गई। टीम ने केंद्र प्रभारियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा कराने के निर्देश दिए। सचल दल प्रमुख प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निर्ध...