हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभी आठ क्षेत्रीय कार्यालय अब राज्य के शैक्षिक,आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े 8 गांव गोद लेंगे। इन गांवों का चयन कर इनमें शिक्षा, जागरूकता, कौशल विकास के लिए लगातार काम करेंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2013-14 में विवि ने देहरादून और हल्द्वानी क्षेत्र में 5 गांव गोद लिए थे। जो अब शहरी क्षेत्र में विलय हो चुके हैं। अब इस परंपरा को पूरे राज्य में विस्तार देने का फैसला किया गया है। ऐसे होगा चयन हर क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र के सबसे पिछड़े 3 गांवों की सूची तैयार करेगा। विश्वविद्यालय मुख्यालय इन सूचियों में से प्राथमिकता के आधार पर आठ गांवों का अंत...