नैनीताल, अप्रैल 17 -- बेतालघाट, संवाददाता। शहीद श्रीखेमचंद्र डौर्बी डिग्री कॉलेज बेतालघाट में शुक्रवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र ने जनवरी 2026 सत्र में पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम कराया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने की। अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. जयति दीक्षित ने दूरस्थ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। दूरस्थ शिक्षा की बारीकियों को समझकर अपनी भावी शैक्षणिक भूमिका के लिए तैयार होते हैं। कहा कि अभिविन्यास कार्यक्रम से संस्थान और छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से परिचित होते हैं। डॉ. दीक्षित ने शिक्षार्थियों को काउंसलिंग सत्र, असाइनमेंट प्रक्रिया, प्रवेश प्रणाली, ई-एसएलएम, परीक्षा व्यवस्था और अध्ययन केंद्र से जुड़ी सुविधाओं के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- दीक्षारंभ कार्यक्रम मे...