हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवा दीक्षांत समारोह आज सोमवार को होगा। सुबह 10 बजे से विवि सभागार में होने वाले समारोह में 34 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। वहीं 18129 शिक्षार्थियों को स्नातक-स्नात्तकोत्तर की उपाधि और 6 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने बताया विवि के कुलाधिपति व राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि रहेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विवि की त्रैमासिक पत्रिका 'उड़ान' का विमोचन और हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.