हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू हुआ। दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हस्ताक्षरित दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि यह समझौता बदलते दौर और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों में नए बदलाव और नवाचार लाने में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि इस साझा प्रयास से दोनों विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर्स और संकाय सदस्य मिलकर शोध के क्षेत्र में काम करेंगे। इस दौरान प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडेय,प्रो. पीडी पंत, प्रो. जितेन्द्र पांडेय, प्रो. मंजरी अग्रवाल,प्रो.एमएम जोशी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- यूओयू और...