गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में युवक कांग्रेस 16 मार्च को दिल्ली में संसद घेराव करेगी, जिसमें गोरखपुर से भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। शनिवार की शाम चारुचंद्रपुरी स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश महासचिव ई. अभिजीत पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव ई. अभिजीत पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम जनता के हितों को नजरअंदाज कर अमेरिका के साथ भारत विरोधी ट्रेड डील समझौता करने जा रही है।इस एकतरफा समझौते से देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 16 मार्च को दिल्ली में संसद घेराव किया जाएगा, जिसमें गोरखपुर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता अंकित पांडेय, प्रदेश सचिव शिवम चतुर्वेदी, महेंद्र...