लखनऊ, नवम्बर 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ में तीन दिनों तक फैशन के रंग देखने को मिलेगी। जहां अवध की संस्कृति सजे परिधान दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। फैशन इण्डस्ट्री के नामी नाम रॉकी एस, रीना ढाका और विक्रम फडनीस की कलात्मकता से तैयार परिधानों को पहन मॉडल वॉक करेंगे। अवध शिल्प ग्राम में आठ, नौ और 10 नवम्बर को होने वाले रिवायत फैशन वीक में ये सब रंग देखने को मिलेंगे। जहां शो स्टॉपर पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर होंगी। माईड्रीम ग्लोबल की ओर से होने वाले फैशन वीक की आयोजक रश्मि बेदी और जनक बेदी ने कहा कि नक्श थीम पर हो रहे फैशन वीक शुभारंभ हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान करेंगे। फैशन वीक की कोरियाग्राफी लुबना एडम, वाहबिज मेहता, लोकश शर्मा करेंगे। लोकेश दुबई फैशन वीक में अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन कर चुके हैं। त...