रवि बीएस नेगी, फरवरी 21 -- उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट अब यूएसनगर में नहीं बनेगा। यहां नेपा फार्म समेत आसपास की जमीनों को न्यूक्लियर पावर प्लांट के अनुकूल नहीं पाया गया। अब हरिद्वार बुग्गावाला क्षेत्र में न्यूक्लियर पावर प्लांट की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर राज्य को अपने यहां एक-एक न्यूक्लियर पावर प्लांट की संभावनाओं को तलाशने को कहा गया था। इसके बाद शासन की ओर से जिलों से उत्तराखंड के पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव मांगे गए थे। सबसे पहले यूएसनगर की ओर से 90 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव दिया गया। इस जमीन के बीच में से रेलवे ट्रेक निकलने के कारण न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने जमीन के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। यूएसनगर में संभावनाएं समाप्त होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.